पुलिस ने बिजली तार चोर गिरोह के तीन सदस्य किए गिरफ्तार

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर बुलंदशहर पुलिस ने एक बड़े बिजली तार चोरी गिरोह का खुलासा किया है| पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिजली तार चोरी गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस को बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में बिजली तार समेत अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं|

दरअसल बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद की पुलिस को बीती रात मुखबिर ने सूचना दी कि पिछले दिनों औरंगाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में सरकारी बिजली तार की चोरी करने वाला गिरोह भारी मात्रा में चोरी किए गए तार को बेचने के लिए जा रहा है|मुखबिर की सूचना पर औरंगाबाद पुलिस ने जनौरा नहर की पुलिया के पास बैरिकेड कर चेकिंग करने लगी और पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर बदमाश आते हुए दिखाई दिए|

पुलिस ने बाइक पर आए बदमाशों को रुकने के लिए कहां लेकिन बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने भागते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चार शातिर चोर तार चोरी गिरोह के सदस्य भागने में सफल रहे औरंगाबाद पुलिस ने शातिर चोरों से 9 बंडल बिजली एचटी लाइन तार और तीन बंडल एलटी लाइन तार समेत भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हे|

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह शातिर बिजली तार चोरों का गिरोह है और जिला बुलंदशहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली तार की चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है|