संवाददाता@ फिरोजपुर झिरका :विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में श्री शांतिसागर जैन कन्या महाविद्यालय प्रांगण में समिति के पदाधिकारियों व प्रिंसिपल द्वारा वृक्षारोपण किया गया। समिति के महासचिव एवं भारतीय जनता पार्टी जिला नूह के आई टी सेल के जिला संयोजक गौरव जैन ने जानकारी देते हुए बताया की आज 06 जून विश्व पर्यावरण दिवस है ।आज कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया । इस मौके पर कॉलेज के संरक्षक एवं पार्षद नगर पालिका मुरारीलाल जैन ,एसडीओ पंचायती राज एवं समिति के उपाध्यक्ष श्री योगेश जैन,, मार्केट कमेटी के चेयरमैन श्री सुनील जैन समिति के महासचिव श्री गौरव जैन ,कॉलेज समिति के सचिव श्री दीपक जैन ,प्रधानाचार्य श्री रामजी तिवारी एवं श्री देव दत्त मिश्र व महेंद्र जैन ,सतीश कुमार आदि ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर श्री योगेश जैन ने कहां की प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए तथा जीवन पर्यंत उस वृक्ष की देखभाल स्वयं के शरीर की भांति करना चाहिए । मुरारीलाल जैन जी ने कहा कि आज हम जिस महामारी की मार झेल रहे हैं वह भी कहीं न कहीं पर्यावरण -प्रकृति के साथ मानव द्वारा किए जा रहे कु कृतियों का परिणाम है इसलिए हमें पर्यावरण और प्रकृति का संरक्षण करने की आवश्यकता है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेनी चाहिए और कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे पर्यावरण दूषित हो ।इस पूरे कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों द्वारा कोरोना से संबंधित सभी सावधानियां बरती गई ,,सभी पदाधिकारी मास्क लगाकर वृक्ष लगाते हुए नजर आए।
Related Posts
पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
IN8@गुरुग्राम….एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर गुड़गांव ले जाकर दुष्कर्म करने, वीडियो बना ब्लैकमेल करने व बेटे को…
गुरुग्राम सैक्टर-109 में अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का पीला पंजा
IN8@गुरुग्राम…. निगम क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह द्वारा गठित इनफोर्समैंट टीमें…
शीतला कॉलोनी में अनाधिकृत निर्माणों पर चला पीला पंजा
IN8@गुरुग्राम…. आयुध डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में माननीय न्यायालय के निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरूग्राम द्वारा समय-समय पर…
