पुण्यतिथि पर किसान मसीहा का भावपूर्ण स्मरण

पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरणसिंह को पुण्यतिथि पर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि
दीपक वर्मा@ शामली। किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर किसान संगठनों व उनके अनुयायियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए चैधरी साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। जानकारी के अनुसार देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चैधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर किसान संगठनों एवं उनके अनुयायियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर पंवार ने कहा कि चैधरी साहब ने देश की राजनीति में गांव, किसान एवं मजदूरों को महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस की राजनीति पर शहरी वर्ग का आधिपत्य था, किसान, खेत एवं मजदूर एवं अन्य मेहनतकशों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद चैधरी साहब के प्रयासों से ही किसानों के मुद्दे चर्चाओं में आए और जमींदारी उन्मूलन, चकबंदी, मंडी कानून जैसे महत्वपूर्ण कानून बने। सहकारी खेती लागू करने को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरु से मतभेदों के चलते उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर किसानों को समर्पित पार्टी बनायी।

इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया। मौहल्ला बरखंडी में सपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने किसान मसीहा चैधरी चरणसिंह के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। संजय उपाध्याय ने कहा कि चैधरी साहब किसान, गरीब, मजदूर और पिछडों के हितैषी थे, हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चैधरी साहब ने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है, लेकिन भाजपा सरकार में किसानों की हालत दयनीय हो गयी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था बीमार हो कमजोर हो गयी है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी कानून व्यवस्था चैपट है, आए दिन घटनाएं हो रही है जिससे लगता है कि सरकार का अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। इस अवसर पर कुलदीप तोमर, रहीस मिर्जा, भूपसिंह सैनी, साजिद चैधरी, नौशाद इदरीश, बिजेन्द्र कश्यप आदि भी मौजूद थे। वहीं रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चैधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चेयरमैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए चैधरी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया।