पुलिस वालों के घर में चोरी

Spread the love

IN8@फर्रूखनगर,,फर्रूखनगर थाना क्षेत्र में चोर इस कदर बेखौफ हो गए है कि घटना को अंजाम देने के लिए आमजन तो दूर पुलिस वालों तक को नहीं छोड़ रहे है। कुछ ऐसी ही घटना फर्रूखनगर के वार्ड न० 6 बाला जी नगर में घटित हुई है I जिस घर में चोरी हुई उसमें पिता पुत्र दोनों गुरूग्राम व भोंडसी थाना में हैड कांस्टेबल है I अज्ञात चोर करीब 90 हजार नकद, करीब 15 लाख रूपए कीमत के सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए ।

थाना फरूखनगर पुलिस ने पुलिसकर्मी के पुत्र नवीन के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । नरेद्र ने बताया कि हवलदार के कोर्स के लिए भौंडसी में ट्रेंनिंग पर है और उसके पिता पूर्णमल जो कि गुरूग्राम फेस वन थाना में भारतीय सेना से रिटार्यड होने के बाद हवलदार के रूप में कार्यरत है I उसका भाई घर पर ही बाला जी नगर फर्रूखनगर में परचून की दुकान चलाता है I 25/26 सितम्बर की रात्रि अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए ।

पुलिस के जवान नरेन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी और माता जी रात्रि को दवाई लेकर करीब 11/12 बजे आई तो घर पर ताला लगा हुआ था । रात्रि में चोरों ने घर के सामने लगी स्ट्रीट लाईट को बंद किया और घर का ताला तोड कर घर में रखे करीब 90 हजार रूपये, करीब 25/30 तोला सोने के जेवर और करीब तीन किलो चांदी के जेवर, जरूरी कागजात, कीमती वस्त्र, समान आदि चोरी करके चोर फरार हो गए I थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।