पूर्व मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

Spread the love

IN8@शाहाबाद मारकंडा….. शनिवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने हुडा स्थित अपने निवास स्थान पर जनसमस्याएं सुनी और अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से इन समस्याओं को हल करने के लिए कहा। कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहरलाल बिना किसी स्वार्थ व भेदभाव के जनकल्याण के कार्यो में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीब व मध्यमवर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। जिसका प्रदेश की जनता लाभ उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में हर दर्जे के लोगों की सुनवाई होती है और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। किसान आंदोलन पर पूछे गए प्रश्न पर पूर्व मंत्री ने चुप्पी साध ली।


उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का मुद्दा अब केंद्र सरकार व किसान संगठनों के बीच का है। इसीलिए इस मुद्दे पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकार और किसानों के बीच में साकारात्मक बातचीत होगी और इसका कोई न कोई हल निकलेगा। इस मौके पर भाजपा युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्णप्रताप, विकास सिद्धू, अमित सिंघल, पंकज सिंगला, यशपाल मग, जोगिंद्र रत्ता, साहिल गुलियानी, विक्रम विक्की, रिंकु वैरागी, नरेश खेड़ा आदि मौजूद थे।