फरीदाबाद में कोरोना व अन्य बीमारियों से तीन लोगों की मौत

139 नए संक्रमित आए, 80 हुए ठीक
IN8@ फरीदाबाद, फरीदाबाद में आज दूसरे दिन भी तीन लोगों की कोरोना व अन्य बीमारियों के चलते मौत हो गई। वहीं 139 नए संक्रमित मरीज अलग-अलग स्थानों से आए है। जबकि 80 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से महिला सहित तीन लोगों की मौत कोरोना व अन्य बीमारियों से हुई है। यह मृतक क्रमश: जवाहर कालोनी निवासी 55 वर्षीय पुरूष, डबुआ कालोनी निवासी 63 वर्षीय महिला तथा पर्वतीय कालोनी निवासी 60 वर्षीय पुरूष है। नगर निगम की टीम ने तीनों मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार कोविड-19 गाइंड लाइन के तहत किया है।

वहीं 139 नए संक्रमित भी मिले है। यह नए मरीज क्रमश: ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआईटी, जवाहर कालोनी, एसी नगर, खेड़ीकलां, संजय कालोनी, डबुआ कालोनी, सैक्टर-16, सैक्टर-23, सैक्टर-19, सैक्टर-3, सैक्टर-15, महावीर कालोनी, पन्हेड़ा कला, पल्ला व भारत कालोनी आदि क्षेत्रों से आए है। जबकि 80 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

क्या कहते है उपसिविल सर्जन
उपसिविल सर्जन डा. रामभगत ने बताया कि जिले में महिला सहित तीन लोगों की कोरोना व अन्य बीमारियों के चलते मृत्यु हुई है। वहीं जिले में अब तक 51424 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका हैए जि नमें से 14025 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 35937 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 49962 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 40723 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 34976 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 285 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 6462 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 578 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 714 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 5058 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 112 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 74 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 22 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। आज जिले में 139 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।