फरीदाबाद में 178 नए संक्रमित मिले, 160 हुए ठीक

IN8@फरीदाबाद….. फरीदाबाद में आज कोरोना संक्रमण के 178 नए संक्रमित आए है। जबकि 160 लोगों संक्रमण से मुक्त हुए है। वहीं बुधवार को राहत भरी खबर यह रही कि जिले में किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बुधवार को 178 नए संक्रमित क्रमश: ग्रीन फील्ड कालोनी, ईस्माईलपुर, पल्ला, टिकावली, चावला कालोनी, अशोका एनक्लेव, पर्वतीय कालोनी, पाली, बुखारपुर, खेड़ीकलां, गांधी कालोनी, पंजाबी वाड़ा, भीमसेन कालोनी, यादव कालोनी, भारत कालोनी, नहर सिंह कालोनी, डबुआ, दलीप कालोनी, सागरपुर, सीकरी, अमरनगर आदि क्षेत्रों से आए है। जबकि 160 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।
क्या कहते है उपसिविल सर्जन:उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी.कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 122847 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 80024 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 42593 लोग अंडर सर्विलांस हैं।

कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 122617 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 209622 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 188430 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 342 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 20850 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 280 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 632 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 19708 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 230 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 43 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 06 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। आज जिले में 178 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ.साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। आज जिला में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 98.9 दिन व रिकवरी रेट 94.5 प्रतिशत है।