फाबड़ा देने से मना करने पर मां बेटे से मारपीट

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर बुलन्दशहर के चोला चौकी छेत्र के गांव शाहपुर कलां निवासी अभय कुमार पुत्र अजय पाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह वह अपने खेतों पर काम कर रहा था। तभी गांव निवासी तीन चार लोग आए और फाबड़ा मांगने लगे।

पीड़ित ने अपना काम करने का हवाला दिया तो आरोपी भड़क गए। और गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच पीड़ित की मां के बीच बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। चौकी प्रभारी संदीप तौमर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी