भंडारे के साथ भागवत कथा का समापन

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर बुलन्दशहर के कोतवाली ककोड़ कस्बे के सैनी शिव मंदिर पर चल रही भागवत कथा का बुधवार को भंडारे के साथ समापन किया गया। बुधवार सुबह हवन का आयोजन किया गया।

जिसमें कलशयात्रा में सम्मिलित हुई कन्याओं और महिलाओं और आयोजकों ने संपूर्ण आहुति देकर ब्राह्मणों ने हवन संपन्न कराया। वृंदावन से पधारे अजय कृष्ण महाराज ने भागवत कथा का वाचन किया। आयोजन मंडल के छिद्दा सिंह, देवेन्द्र सैनी, राकेश शर्मा, डा. जीतन सिंह, सुखपाल सैनी,इन्द्र प्रकाश सैनी आदि रहे।