संवाददाता@ गुरुग्राम : कोविड 19 की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर चालान काटने का प्रावधान किया हुआ है, लेकिन कुछ लापरवाह लोग इस आदेश का उल्लंघन करते साफ दिखाई देते हैं। पुलिस प्रशासन ने शनिवार को आईएमटी मानेसर क्षेत्र में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चालान काटे और उन्हें सख्त हिदायत दी कि वे आगे से मास्क का प्रयोग करें, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को मानेसर पुलिस द्वारा बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के 500-500 रुपए का चालान किया गया। बार-बार जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार आग्रह कर रही है कि प्रदेशवासी मास्क का प्रयोग करें, लेकिन कुछ लोग आदेशों की परवाह नहीं कर रहे हैं। एडवाइजरी जारी की हुई कि घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके बावजूद भी ये लोग नहंी मान रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से गुरुग्राम में लगातार कोरोना मामलों की संख्या तेजी से बढी है और शनिवार तक गुरुग्राम में यह आंकड़ा 3 हजार को पार कर गया है। जिला प्रशासन का मानना है कि सावधानी बरतकर ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है।
Related Posts
फरीदाबाद में कोरोना से सात वर्षीय बच्चे सहित दो की मौत
IN8@फरीदाबाद…..फरीदाबाद में कोरोना से एक सात वर्षीय बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। इतना कम उम्र के बच्चे…
जन स्वास्थ विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ विधायक मामन खान ने ली बैठक
संवाददाता@ पिनगवां : विधायक मामन खान इंजीनियर ने गर्मी के मौसम में बिजली व पानी की समस्या को देखते हुए…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई
IN8@गुरुग्राम………भाजपा अर्जुन मंडल द्वारा अर्जुन नगर क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम…
