संवाददाता@ गुरुग्राम : कोविड 19 की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर चालान काटने का प्रावधान किया हुआ है, लेकिन कुछ लापरवाह लोग इस आदेश का उल्लंघन करते साफ दिखाई देते हैं। पुलिस प्रशासन ने शनिवार को आईएमटी मानेसर क्षेत्र में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चालान काटे और उन्हें सख्त हिदायत दी कि वे आगे से मास्क का प्रयोग करें, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को मानेसर पुलिस द्वारा बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के 500-500 रुपए का चालान किया गया। बार-बार जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार आग्रह कर रही है कि प्रदेशवासी मास्क का प्रयोग करें, लेकिन कुछ लोग आदेशों की परवाह नहीं कर रहे हैं। एडवाइजरी जारी की हुई कि घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके बावजूद भी ये लोग नहंी मान रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से गुरुग्राम में लगातार कोरोना मामलों की संख्या तेजी से बढी है और शनिवार तक गुरुग्राम में यह आंकड़ा 3 हजार को पार कर गया है। जिला प्रशासन का मानना है कि सावधानी बरतकर ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है।
Related Posts
पटौदी वासियों को 50 बैड का आइसोलेशन अस्पताल समर्पित
IN8@पटौदी….मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव बोहडाकलां में एमएलए सत्यप्रकाश जरावता की उपस्थिति में 50 बैड के कोवीड आइसोलेशन अस्पताल का…
Haryana voilence : नूंह में 5 अगस्त तक जारी रहेगा मोबाइल इंटरनेट प्रतिबंध, खट्टर सरकार ने तनाव वाले इलाकों में और फोर्स भेजने का आदेश दिया
डीगढ़:हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद राज्य सरकार तेजी से हालात को सामन्य बनाने में…
अवैध हुक्का बार चलाने के आरोपी को क्राइम ब्रांच 48 ने किया गिरफ्तार
IN8@फरीदाबाद…. पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले एक आरोपी को क्राइम ब्रांच-48 ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की…
