दीपक वर्मा@ शामली। रालोद छात्रसभा द्वारा किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, तीन माह के बिजली के बिल माफ करने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। जानकारी के अनुसार रालोद छात्र सभा जिला महासचिव राजन जावला के नेतृत्व में कार्यकर्ताआंे ने मंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। राजन जावला ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है, वहीं लाॅक डाउन के कारण किसानों की स्थिति और ज्यादा विकट हो गयी है इसलिए गन्ना किसानों के बकाये का जल्द से जल्द भुगतान किया जाना चाहिए, किसानों के सभी प्रकार के कृषि संबंधी ऋण तथा तीन माह के बिजली के बिलों को तत्काल माफ किया जाए, सभी वर्ग के किसानों को तत्काल राहत पैकेज पहुंचाने की दृष्टि से कम से कम 20 हजार रुपये प्रति किसान के हिसाब से उसके खाते में भेजा जाना चाहिए, विभिन्न प्रदेशों से आए प्रवासी मजदूरों के लिए ग्रामीण स्तर पर छोटे-छोटे कुटीर उद्योग धंधे स्थापित कर उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु बैंकों को निर्देशित किया जाए, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढने वाले छात्रों की तीन माह की फीस माफ की जाए। उन्होंने राज्यपाल से सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस मौके पर विकास धीमान, भानू प्रताप, आशीष, रामकुमार वर्मा, शुभम देव भी मौजूद थे।
Related Posts
पाठ्यक्रम शुल्क में वृद्धि न करने की मांग
कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभाविप ने मुख्यमंत्री से की राहत की मांग दीपक वर्मा@शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने…
बाजारों में उमड रही भारी भीड से बढ सकता है कोरोना संक्रमण
कहीं नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंस का पालन, पुलिस दे रही हिदायतदीपक वर्मा@ शामली। मंगलवार को बाजार खुलने के साथ…
कोरोना में घर के बड़े बन गए मासूम, टूट रहे सितारों के सपनें
कोरोनाकाल के प्रकोप से बाल मजदूरी में देखने को मिल रहा इजाफाभिक्षा वृत्ति कर पेट पालने वाले लोगों की संख्या…
