भाजपा नेताओं ने पिनगवां में कपड़े के थैले बांटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Spread the love

IN8@नूंह,मेवात…भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कस्बा में पिनगवां में भाजपा नेताओं ने मोदी जी को हां और प्लास्टिक को ना कहकर व घर-घर कपड़े के थैले बाटकर जन्म दिन मनाया। भाजपा पिनगवां मंडल अध्यक्ष मनीष यादव की अध्यक्षता में पुन्हाना विधानसभा की भाजपा नेता नोक्षम चौधरी , चेयरमैन जाहिद हुसैन ने कस्बा पिनगवां में घर- घर जाकर मोदी के जन्मदिन पर लोगों को समझाया की प्लास्टिक की पन्नी, प्लास्टिक के किसी भी बर्तन को इस्तेमाल न करें। इनसे बीमारियां फैलती है और इसके प्रयोग से काफी नुकसान है।

उन्होंने लोगों को समझाया कि वो अपने घरों में से प्लास्टिक थैलों को हटा दो, जब भी बाजार से समान लेने जाएं तो कपड़े के थैले साथ लेकर जाएं। इस मौके पर भाजपा नेता जसवंत गोयल , गोपाल पटेल,हाजी अख्तर हुसेन, बंटी गुजर, प्रकाश पंच, नारायण दास सिंघानी, गोपाल पटेल, हिमांशु मनचंदा, नवीन मनचंदा ,दिवाकर गौतम, मोहित वाल्मीकि ,राकेश कुमार ,वकील खान, मोईन खान ,जसराज तेड, कैलाश शिकरावा, भज्जी ,रवि ठाकुर, मन्नू पंडित, दिनेश प्रजापत, संदीप प्रजापत,मोहित प्रजापत सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।