भ्रष्टाचार के आरोप में एसएसपी ने एक दरोगा और दो कॉन्स्टेबल को किया निलम्बित

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर: चौकी बुगरासी थाना नरसैना क्षेत्रांतर्गत रफीक पुत्र हकीम निवासी मौ0 पडियों वाला कस्बा बुगरासी थाना नरसैना की हत्या रहीस आजम द्वारा चाकू मारकर की गयी थी तथा खून से सनी पैन्ट पडौसी नौशाद उर्फ बुद्धन पुत्र फैयाज निवासी मौहल्ला कंकडवाला कस्बा बुगरासी थाना नरसैना की छत पर फेंक दी गयी।

जिसमे रहीस आजम को गिरफ्तार कर उसकी निशांदेही पर उसकी खून से सनी पैन्ट नौशाद की छत से बरामद की गयी। इसके उपरांत रि0चौकी बुगरासी पर नियुक्त उ0नि0 ऋषिपाल सिंह, मुख्य आरक्षी प्रदीप बालियान व आरक्षी सरशाद द्वारा अभियुक्त के पडौसी नौशाद को मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार रूपये की वसूली की गयी जिसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर को प्राप्त हुई। आज क्षेत्राधिकारी स्याना से प्राथमिक जांच कराये जाने पर लगाये गये आरोपा सही पाये जाने पर भ्रष्टाचार के आरोप में उ0नि0 ऋषिपाल सिंह (872141030), मुख्य आरक्षी 431 ना0पु0 प्रदीप बालियान व कान्स0 08 सरशाद खान, रि0चौकी की बुगरासी थाना नरसैना को तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया गया है।