महिला से लूट मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के कोतवाली ककोड़ के गांव बुर्ज रमानी निवासी पिंकी पत्नी राकेश बुधवार को गौतमबुद्धनगर के कासना से बापस लौट रही थी। तभी सुनपेड़ा नहर पुल के पास बाईक सवार बदमाश उसका मोबाईल व मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया।

पिंकी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।