मायके वालों पर जताई झूठे मुकदमे में फंसाने की आशंका

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी बुलन्दशहर की चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने मायके वालों पर पति और उसके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की आशंका जताते हुए एसएसपी बुलंदशहर से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने कुछ दिन पहले परिजनों की इच्छा के विरुद्ध पड़ौसी गांव निवासी युवक से प्रेम विवाह किया। विवाह के उपरांत वह अपने पति के साथ ठीक प्रकार से रह रही है।

आरोप है कि मायके वालें पति और उसके परिवार वालों को खिलाफ झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। चौकी प्रभारी संदीप तौमर ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी