मेरठ परिवर्तन संदेश रैली में बुलंदशहर से हजारो की संख्या में पहुचे लोग

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज दिनांक सात दिसंबर को सपा व रालोद की संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली हुई।जिसमें सपा रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व जयंत चौधरी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।

जिसमें जनसभा को सफल बनाने के लिए बुलंदशहर से सपा पदाधिकारी मेरठ परिवर्तन संदेश रैली में हज़ारों की संख्या में भीड़ को लेकर पहुंचे।

महारैली में समाजवादी पार्टी के अनूपशहर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी पूर्व विधायक मुकेश शर्मा और विधानसभा अधयक्ष जोगेन्द्र पोसवाल माधौगढ अनूपशहर विधानसभा से पन्द्रह बड़ी गाड़ियों और 10 बसों के साथ विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए मेरठ पहुचे।