रईस फातिमा बनी नवदीप महिला एवं बाल कल्याण संगठन की जिलाध्यक्ष बुलंदशहर

Spread the love

सुरेंद्र भाटी@बुलंदशहर गत एक वर्षों से भी अधिक से नवदीप सामाजिक विकास संस्था की सक्रिय सदस्य के रूप में पूर्ण निष्ठा, सक्रियता एवं सेवा की भावना से कार्यरत जनपद बुलंदशहर की प्रमुख महिला समाजसेवी श्रीमती रईस फातिमा को प्रोन्नत कर नवदीप महिला एवं बाल कल्याण संगठन की जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

यह मनोयन श्रीमती रईस फातिमा के निवास पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एसएफ सुल्तानी एवं प्रदेश अध्यक्ष सचिन एन.वर्मा के द्वारा संस्था के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणा एवं जिलाध्यक्ष शिक्षा विकास औसाफ अली की उपस्थिति में तिरंगा पटका पहनाकर सम्मानपूर्वक किया गया।

इस दौरान श्रीमती रईस फातिमा ने भी अपनी पदोन्नति पर संस्था का आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा प्रदान की गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा एवं सक्रियता से निभाने का आश्वासन दिया। इस मनोयन पर संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने श्रीमती रईस फातिमा को बधाई दी|