राष्ट्रीय मुस्लिम सेना ने की वैक्सीन लगवाने की अपील

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। कोरोना से बचाव के लिए मुस्लिम समाज के लोगों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। यह बात मंगलवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय मुस्लिम सेना के जनरल सेक्रेटरी फरमान खान ने वैर में एक कार्यक्रम में कही। मंगलवार को संगठन की तरफ से जिले में ऑक्सीजन प्लांट के लिए 19.60 देने वाले चिकित्सक डॉ प्रदीप दीक्षित का सम्मान किया गया।

फरमान खान ने कहा है कि सभी मुस्लिम समाज को कोविड-19 की वैक्सीन  लगवानी चाहिए । लोगों को जागरूक करना चाहिए वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करें। इस मौके पर  शौकीन खान, भूरा खान,  फजर मोहम्मद, हसरत खान, जमील खान, मौलाना अब्दुल रजाक, डॉक्टर हारून जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर युवा मुस्लिम परिषद आदि लोग मौजूद रहे।