लैंड करते ही फ्लाइट के दो टुकड़े, 20 की मौत

Spread the love

एजेंसी @ कोरोना वायरस संकट के दौर में शुक्रवार की देर शाम केरल में एक ऐसा विमान हादसा हुआ, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से 190 लोगों को ला रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान केरल के कोझिकोड रनवे पर फिसल गया और बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, कोझीकोड के कारीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के वक्त फिसल गया और फिसलने के बाद विमान एयरपोर्ट से सटी घाटी में करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। इस घटना में विमान के पायलट समेत 20 लोगों की मौतें हुई हैं, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं