संवाददाता@ नरवाना : दो दिन से बिजली नही आने पर उकलाना रोड़ पर फाटक के नजदीक बस्ती के लोगों ने हिसार-चंडीगढ नैशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया। जाम लगभग आधा घंटे तक लगा रहा। बिजली कर्मचारियों द्वारा मौके पर मुरम्मत का कार्य शुरू करने के बाद ही लोगों ने जाम खोला। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुचा और लोगों को समझा-बुझाकर जाम अपने घरों में भेज दिया। बस्ती के लोगों का कहना है कि पिछले 2 दिनों से बिजली विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नही किया गया तो मजबूरन जाम लगाना पड़ा। बता दे कि पिछले दो दिन से मौसम खराब होने के कारण कई खंभे टूट गए। जिसके कारण बिजली समस्या बनी हुई है। जिसको लेकर कर्मचारी धीमी गति से कार्य कर रहे थे। जाम लगा रही महिलाओं ने कहा कि पिछले दो दिनों से बिजली नही आने के कारण गर्मी के मौसम में जीना दूभर हो गया है। बिजली नही होने के कारण पीने का पानी भी समाप्त हो गया है। लोगों ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर जब विभाग के अधिकारियों को फोन किया तो सोमवार या मंगलवार को ही बिजली ठीक होने की बात कहकर फोन काट दिया। जिसके बाद बस्ती के लोगों में रोष पनप गया और हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर उकलाना फाटक के पास सडक़ पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया।
Related Posts
अर्जून सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
IN8@नूंह,मेवात…..गुरूवार को इंडियन नेशनल लोकदल के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ…
फरीदाबाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित 96 नए कोरोना संक्रमित
IN8@फरीदाबाद…केंद्रीय राज्य मंत्री, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी सहित जिले में आज 96 नए कोरोना संक्रमित आए है।…
झज्जर में कोरोना से एक और मरीज ने तोड़ा दम
IN8@झज्जर…..जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 34 पर पहुंच गया है। गुरूवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना…
