प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल-2020 और निजीकरण का विरोध किया है। विभागीय कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यस्थल पर हाथों में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। सोशल डिस्टेंसिंग एवं धारा-144 का ध्यान रखकर दोपहर डेढ़ से 3 बजे तक कार्यालय के भोजन अवकाश के समय विद्युत वितरण खंड लोनी द्वितीय के उपखंड नानपुरा लोनी में विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निजीकरण को कतई बरदाश्त न करने की घोषणा की। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल-2020 के प्रति भी नाराजगी जाहिर की गई। इस अवसर पर संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य सौरभ राय, रामनारायण उपाध्याय, अजय कुमार, कामेश सक्सेना, हर्ष साहू, विपिन शर्मा, उपेंद्र यादव, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
Related Posts
बीजेपी पार्षद मनोज गोयल ने क्षेत्र में कराया मच्छर रोधी एंटी लार्वा का छिड़काव
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद ने अपने वार्ड वासियों को डेंगू से बचाने के लिए अपनी कमर कस…
अक्टूबर माह मेंं हुई 128 करोड़ रुपये की बिक्री
कार्रवाई के बीच आबकारी विभाग ने बनाया नया रिकार्ड प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। आबकारी विभाग ने अक्टूबर महीने में राजस्व…
देहात क्षेत्रों में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चौकीदार बनें हथियार
गांव की हर गतिविधियों पर अब चौकीदारों की होगी तेज नजर-अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण पर चौकीदार रखेंगे नजर:…
