सरकार के साढ़े 4 साल पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर पहुंचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश सरकार की साढ़े 4 साल की उपलब्धियां गिनाई, बुलंदशहर में नुमाइश ग्राउंड स्थित रविंद्र नाट्य शाला में आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया मीडिया को सम्भोदित करते हुए बोले कि उत्तर प्रदेश में सड़कों का विकास हुआ। माता बहने खुद को योगी सरकार में सुरक्षित महसूस करती हैं।

योगी सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया है। उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त करते हुए गुंडों पर नकेल कसने का काम किया गया। उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति 24 घंटे दी जा रही है। वहीं खाद्यान्न और धान की खरीद रिकॉर्ड तोड़ हुई है। आने वाले 2022 के चुनाव में जनता भाजपा के साथ खड़ी है और जनता भारी वोट देकर भाजपा को जीत दिलाएगी। सभी मुद्दों पर उन्होंने भाजपा का रिपोर्ट कार्ड मीडिया के सामने प्रस्तुत किया