दीपक वर्मा@ शामली। मंगलवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद निकली तेज धूप व गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। गर्मी के कारण जनजीवन भी प्रभावित रहा। बाजारों में निकले लोग धूप से बचने के लिए सिर व मुंह को ढककर नजर आए वहीं कई लोग छातों का सहारा लेते दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार जून का महीना शुरू हो गया है। पिछले दिनों मौसम के खराब होने व तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी लेकिन मंगलवार को एक बार फिर गर्मी ने लोगों को मुहाल कर दिया। हालांकि सुबह के समय एक बार आसमान में बादल रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आसमान में काले बादल देखकर लोगों को लगा कि तेज बारिश होगी लेकिन थोडी देर बाद ही बूंदाबांदी बंद हो गयी और दिन चढने के साथ ही आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकलने से लोग गर्मी से बिलबिला उठे। दोपहर को तेज धूप के चलते लोग पसीना-पसीना नजर आए। बाजारों में खरीददारी करने पहुंचे लोग सिर व मुंह को ढके दिखाई दिए वहीं महिलाओं ने छातों का सहारा लिया। गर्मी के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित नजर आया। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। मंगलवार को शहर में दुकानें खुलने के बाद लोगों ने एसी, पंखों व कूलरों की खरीददारी की। इलैक्ट्रोनिक्स व इलैक्ट्रिक की दुकानों पर ग्राहक सामान खरीदते नजर आए।
Related Posts
डम्पर व ओवरलोड ट्रकों से सड़क हुई क्षतिग्रस्त
उत्तेजित ग्रामीणों ने काटा हंगामा, अधिकारियों पर लगाया उपेक्षा का आरोपसंवाददाता@ चैसाना। क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा-चैसाना मार्ग पर रेत से…
गौमाताओं के भोजन की व्यवस्था की
दीपक वर्मा@ शामली। पशु पक्षी जीव जंतु गौसेवा परिवार समिति द्वारा रविवार को नवीन मंडी स्थित गौशाला में गौमाताआंे के…
राहत पैकेज की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन
प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर की राहत पैकेज की मांग दीपक वर्मा@ शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने…
