दीपक वर्मा@शामली। वर्ष 2016 में गांव बहावडी में हुए बिल्लू हत्याकांड के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बहावडी निवासी बिल्लू की 17.9.2016 की शाम हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतक की भाभी सुनीता पत्नी देवेन्द्र ने बबली प्रधान समेत 17 लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बबली प्रधान समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि एक आरोपी ओमसिंह पुत्र महेन्द्र तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने फरार ओमसिंह पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया था लेकिन इसके बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट से ओमसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Related Posts
शरीर को झुलसा रही है भीषण गर्मी
घरों में भी नहीं मिल रहा चैन, भट्टी की तरह तप रहे घरदीपक वर्मा@ शामली। दिन-प्रतिदिन बढती जा रही गर्मी…
मूसलाधार बारिश से शहर में हुआ जलभराव
जनजीवन अस्त-व्यस्त, दुकानों व मकानों में घुसा पानी देर रात तक बारिश होने से मंदिर नहीं जा सके श्रद्धालु गुरुवार…
हल्की बूंदाबांदी के बाद निकली धूप, गर्मी से लोग बेहाल
दीपक वर्मा@ शामली। मंगलवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद निकली तेज धूप व गर्मी ने लोगों को बेहाल करके…
