21 सितम्बर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी सपा

  • प्रदेश सरकार के खिलाफ राज्यपाल को भेजेगी ज्ञापन

दीपक वर्मा@शामली। समाजवादी पार्टी प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि को लेकर रविवार 21 सितम्बर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगी। जानकारी के अनुसार शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक चैधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 21 सितम्बर को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बेहाल किसान, महंगी शिक्षा, कोरोना काल में स्वास्थ्य घोटाले, गन्ना भुगतान, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, महिला सुरक्षा आदि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि ऊन तहसील में विधानसभा अध्यक्ष राव तफरूज, शरीफ प्रधान, नीरज पहलवान, तहसील कैराना मे विधानसभा अध्यक्ष डा. सत्यपाल कश्यप, सालिम अंसारी, शामली में जिलाध्यक्ष अशोक चैधरी व विधानसभा अध्यक्ष डा. मांगेराम चैधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसअवसर पर तीनों विधानसभा अध्यक्षों एवं पार्टी महासचिवों की भी घोषणा की गयी। शामली विधानसभा अध्यक्ष मांगेराम चैधरी, कैराना विधानसभा अध्यक्ष डा. सत्यपाल कश्यप, थानाभवन विधानसभा अध्यक्ष राव तफरूज व महासचिव पद पर नासिर प्रधान टपराना की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शरीफ प्रधान, संचालन जावेद जंग ने किया। इस अवसर पर प्रदीप सहपत, डा. राजपाल संह, मा. चंद्रभान शर्मा, आबाद बाबरी, अब्दुल गफ्फार, मलक, शिवराज सिंह खोकर, बिट्टू ताना, रवि बालियान, प्रिंस कोरी आदि भी मौजूद थे।