जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज दिनांक 21.05.2022 को जिलाधिकारी बुलंदशहर चन्द्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से “तहसील डिबाई” में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर दोनों अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया|

तथा अन्य फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम डिबाई, एसडीएम डिबाई (प्रशिक्षु) तहसीलदार डिबाई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।