सीएसके को लगा बड़ा झटका, रैना आईपीएल से हुए बाहर

Spread the love

नई दिल्‍ली: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को आईपीएल 2020 से पहले तगड़ा झटका लगा है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के प्रमुख बल्‍लेबाज सुरेश रैना आगामी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। रैना निजी कारणों से तुरंत भारत लौटे हैं।

सीएसके के सीईओ ने ट्विटर के जरिये जानकारी दी, ‘सुरेश रैना निजी कारणों से भारत लौटे हैं और शेष आईपीएल सीजन के लिए उपलब्‍ध नहीं रहेंगे। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स सुरेश और उनके परिवार को इस समय में पूरा समर्थन जाहिर करती है।’