नई दिल्ली: यूएई में खेले जा रहे आईपीएल 2020 के दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। हैरी गर्नी की जगह टीम में शामिल किए अमेरिका के पहले खिलाड़ी अली खान आईपीएल 2020 से बाहर हो गए हैं। अली अक्टूबर के शुरुआती हफ्ते में चोटिल के चलते कुछ दिनों के लिए बाहर हुए थे, लेकिन अब वो पूरे टूर्नामेंट में खेलते दिखाई नहीं देंगे। अली खान का प्रदर्शन वेस्टइंडीज में हाल में खेली गई सीपीएल में काफी शानदार रहा था, जिसके चलते उनको टीम में शामिल किया गया था। अली खान यूएई में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन से बाहर हो गए हैं। चैनल के अनुसार, केकेआर की टीम ने अली खान की जगह न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया है। हालांकि, अभी तक केकेआर की टीम ने इस बात को आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। सीफर्ट न्यूजीलैंड के तरफ से क्रिकेट खेलते हैं और काफी विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं। सीफर्ट साल 2019 में हुए आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे।
Related Posts
नटराजन के नाम रिकॉर्ड: पहली पारी में 3 विकेट लिए
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। लेफ्ट आर्म पेसर टी नटराजन ने डेब्यू…
सिराज बोले- अंपायर्स ने सिडनी टेस्ट बीच में छोड़ने का ऑप्शन दिया था
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि फील्ड अंपायर्स ने सिडनी टेस्ट बीच में छोड़ने का भी…
भारत की हार के कारण: साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया
गुरुवार को टीम इंडिया टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 13 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। साउथ अफ्रीका ने…
