युवा क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने समाजसेवी सौरभ जायसवाल

Spread the love

विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। भाजपा नेता एवं समाजसेवी सौरभ जायसवाल को युवा क्लब जायसवाल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनसे क्लब के सिद्धांतों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं क्लब को मजबूत करने में सहायता प्रदान करने की अपील की गई।

जायसवाल क्लब के मुख्य संरक्षक व स्टांप शुल्क, रजिस्टर एवं पंजीयन राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जायसवाल युवा क्लब संतोष जायसवाल राजन की संसुति पर जायसवाल युवा क्लब राष्ट्रीय महामंत्री ज्ञानेश्वर जायवाल ने सौरभ जायसवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि जिस तरह से उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है, उसी तरह समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाह महाराज की नीतियों एवं जायसवाल क्लब के सिद्धांतों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं क्लब को मजबूत करने में सहायता प्रदान करेंगे। सौरभ जायसवाल का कहना है कि वह इस जिम्मेदारी का बखूबी ढंग से पालन करने के साथ क्लब को मजबूती प्रदान में हरसंभव प्रयास करेंगे। सौरभ जायसवाल पिछले 18 वर्षो से वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों के माध्यम से समाज के लिए काम कर रहे हैं। समाज के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैंं।