पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Spread the love

IN8@गुरुग्राम….एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर गुड़गांव ले जाकर दुष्कर्म करने, वीडियो बना ब्लैकमेल करने व बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए धारूहेड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। धारूहेड़ा क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी अलवर में हुई थी। उसके दो बच्चे है। पति से विवाद होने के कारण वह वर्तमान में अपने मायका में रह रही है। उसके पति के दोस्त अलवर निवासी सुरेंद्र का भी उसके घर पर आना-जाना था। उसने आरोप लगाया है कि सुरेंद्र उसके पति से सुलह कराने का भरोसा देकर उसे गुड़गांव ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो बना ली। वह वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा तथा किसी को भी इस बारे में बताने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने आरोपी के खिलाफ गुडग़ांव में शिकायत दर्ज कराई। गुड़गांव पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए धारूहेड़ा पुलिस को भेज दिया। जांच अधिकारी पपीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।