केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग कोई हताहत नहीं

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के डिबाई क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आधा दर्जन से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियों ने ढाई घंटे से अधिक समय में बामुश्किल आग पर पाया काबू |

आग से किसी के हताहत की नही कोई खबर, फैक्ट्री में तीन लोग थे मौजूद, जिनमें दो सकुशल निकले बाहर, जबकि तीसरे के कपड़े वगैरहा गए जल, समय रहते आग पर नही पाया जाता काबू तो हो सकता था बड़ा हादसा ।

कैमिकल फैक्ट्री में लगी हुई है भीषण आग फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं|आग पर काबू पाने का काम चल रहा है| फैक्ट्री में आग लगने के कारणों के बारे में अभी नहीं पता लग पाया है|आग की भयावह लपटों को देखकर लगता है कि इससे फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है|