बारह वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म

Spread the love

IN8@सोहना…हवस के भूखे एक भेडि़ए द्वारा एक गांव में किराए पर अपने परिवार के साथ रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म का आरोपी युवक भी उसी मकान में कमरा किराए पर लेकर रह रहा है, जिस मकान में किशोरी अपने परिवार के साथ कमरा किराए पर लेकर रहती है। आरोप है कि किशोरी के साथ युवक के दुष्कर्म किए जाने वाले मामले में दुष्कर्म आरोपी युवक की परिचित एक महिला ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने के लिए उसका सहयोग किया और वारदात में आरोपी का साथ दिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब किशोरी ने रो-रोकर आपबीती अपने पड़ोस में रहने वाली उपरोक्त जागरूक महिला को बताई और खुलासा किया कि उसी के मकान में बराबर वाले कमरे में रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है, जिसमें आरोपी युवक की परिचित एक महिला ने भी उसका सहयोग किया।

अपने साथ दुष्कर्म का जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी दुष्कर्मी और उसका साथ देने वाली महिला ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे मार डालेंगे। जिससे वह डर गई और रोने लगी। इसी बीच आरोपी व उसकी मदद करने वाली महिला वहां से भाग निकली। तब किशोरी ने यह बात अपने पड़ोस में रहने वाली जागरूक महिला को बताई। तब जागरूक महिला पीडि़त किशोरी और उसके परिजनों को लेकर महिला पुलिस थाने में आए, जहां किशोरी ने आपबीती पुलिस के आगे बताई और किशोरी की तरफ से जागरूक महिला ने पुलिस में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई।