घर में घुसकर बदमाशों ने वृद्ध को मारी गोली-मौत

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के धरारी गांव में शनिवार रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला के सामने ही पति की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद बदमाश बाइक पर फरार हो गए. महिला ने मामले में तहरीर दी है|जानकारी के अनुसार शनिवार रात धरारी गांव निवासी 55 वर्षीय बादाम सिंह अपने घर में कुर्सी पर बैठकर टीवी देख रहे थे|

और उनकी पत्नी अंदर थीं और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे| तभी उसी वक्त दो युवक बाइक पर सवार होकर घर की तरफ आए और घर में घुसकर बादाम सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं| गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी बाहर की तरफ भागीं तो बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले|

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई|सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया|मृतक के परिजनों ने एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर|