फिल्म अभिनेता राज चौहान ने किया पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाव अभियान का शुभारम्भ

Spread the love

IN8@फर्रुखनगर….फर्रुखनगर तहसील परिसर में फिल्म अभिनेता राज चौहान ने पौधारोपण करके पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाव अभियान का शुभारम्भ किया। इस मौके पर फिल्म अभिनेता राज चौहान ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को साफ करने के लिए प्राकृतिक आक्सीजन केवल पेड़ पौधों से ही मिल सकती ना की मशीनों। पर्यावरण और प्राणी जीवन के लिए पेड़ पौधों की अहम भूमिका है। इसलिए पौधा रोपण के लिए ही नहीं बल्कि इनकी परवरीश की भी जिम्मेवारी निभानी होगी।

पौधा रोपण के लिए पर्यावरण दिवस ही नहीं अपितु अन्य प्रत्येक दिन पौधा लगाना चाहिए। इतना ही नहीं हम सभी को अपनी आयु के मुताबिक प्रति वर्ष पौधे लगाने चाहिए। पौधे ही स्वस्थ्य जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि फिल्मती कलाकार समय समय पर पर्यावरण सुरक्षा और जल बचाव आदि पर जागरुकता अभियान चला कर लोगों का जागरुक करते है। बीडीपीओं अंकित चौहान ने कहा कि प्राकृतिक से छेड़छाड करना पर्यावरण को बढ़ावा देने के समान है। इस मौके पर संदीप चौहान गुरुग्राम, धर्मबीर सिंह प्रजापति गुरुग्राम, प्रजापति कुंभकार एसोशिएसन के चेयरमैन विनोद डिघलिया, अनिल कुमार प्रजापति, हार्डवेंयर यूनियन प्रधान अशोक बंसल, केपी लम्बरदार खेडा खुर्रमपुर, पंकज यादव बावडा, देवदास आदि मौजूद थे।