दिनदहाड़े घर में घुसकर की चोरी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के ककोड़। कोतवाली के गांव हसनपुर लड़ूकी निवासी नरेश सोलंकी पुत्र ओमपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर वह पेड़ के नीचे सोया हुआ था।

घर पर अकेली बहन थी। जबकि अन्य परिजन खेतों पर काम करने गये थे। तभी बहन ने चोरी होने का शोरशराबा किया। तभी उसने देखा कि गांव निवासी पिता पुत्र हथियारों से लैस होकर उसके घर से निकले।

घर पहुंचकर देखा तो दस हजार की नकदी समेत सोने चांदी के जेबरात गायब मिले। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।