अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर में की चोरी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। कोतवाली के गांव खड़ूपुरा निवासी राजेन्द्र सोलंकी पुत्र अमरसिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह वर्तमान में सिकंदराबाद रहता है।

रविवार को वह गांव आया और घर खोलकर देखा तो घर में रखी दस हजार की नकदी, अनाज, गैस सिलेंडर, चूल्हा आदि अन्य सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।