ऑपरेशन पाताल लोक के अंतर्गत सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर बुधवार की रात में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में ऑपरेशन पाताल लोक के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस क्षेत्र में गश्त व चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों में मामूर थी कि अभिसूचना प्राप्त हुई कि सोशल मीडिया पर एक युवक का हाथ में अवैध तमंचा लिए फोटो वायरल हो रहा है वह युवक शिकारपुर तिराहे पर खड़ा है।

इस सूचना पर उ0नि0 परवेज चौधरी मय पुलिस फोर्स द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए शिकारपुर तिराहे पर पहुंचकर उक्त युवक जुनैद पुत्र फजलुर्रहमान निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर को अवैध तमंचा मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।