बीडी के बहाने मामा ने की मासूम की हत्या, रेप करने का प्रयास

Spread the love

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में 7 साल की मासूम की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची को घर से अगवा किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी है। मासूम से रेप करने की कोशिश की। विरोध में बच्ची चिल्लाई तो उसे मुंह दबाकर मार डाला। इसके बाद बच्ची के घर की छत में ही उसकी लाश फेंक दी। इस मामले में पुलिस ने चेचेरे मामा इमरान (30) को गिरफ्तार किया है। वह बच्ची के घर के पड़ोस में ही रहता था। इमरान ने हत्या की बात कबूल ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी चचेरे मामा का कहना है कि बच्ची को कमरे में ले गया था। वहां वह शोर मचाने लगी, तो मुंह दबा दिया। डर गया था। वो मुझे पहचानती थी। घर आकर वो मेरे बारे में लोगों को बता देती। इसलिए उसको मार दिया।

शालीमार गार्डन इलाके में रहने वाली 7 वर्षीय बच्ची अपने मामा के यहां केला भट्टा में आई हुई थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे बच्ची के मामा जब घर पर लौटे तो बच्ची घर पर नहीं थी। पूरे घर में ढूंढा, कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आगे बताया, बच्ची को अपनी चप्पलों से बहुत प्यार था। वह चप्पल पहने बिना एक कदम आगे भी नहीं चलती थी। इसलिए हमें पूरी आशंका थी कि जहां पर बच्ची की चप्पल मिलेंगी, वहीं पर उसके साथ कुछ गलत भी हुआ होगा। हमें शक हुआ कि बच्ची को यहां पर नहीं मारा गया। रात करीब 3 बजे पुलिस ने आस-पास के घरों में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया, तो बच्ची की चप्पलें इमरान के घर में ऊपर वाले कमरे में मिल गईं। इसके बाद इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह पड़ोस में ही रहता है। इमरान के मुताबिक, बच्ची से गंदी हरकत के बाद वो ये बात परिजनों को बताने के लिए कह रही थी। इससे मैं डर गया। पकड़े जाने के डर से मैंने बच्ची के मुंह पर हाथ रख दिया। इससे बच्ची का दम घुट गया और वो मर गई। वारदात के बाद मैं लाश को उसके मामा के घर में छत के रास्ते डाल आया, जिससे किसी को कोई शक न हो।

डीसीपी (नगर) निपुण अग्रवाल ने बताया शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि 7 वर्षीय बच्ची नहीं मिल रहीं है। थोड़ा ढूंढने के बाद बच्ची अपने ननिहाल की छत पर बेहोश अवस्था में मिली। जांच में पता चला कि करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाले इमरान ने भांजी को बीड़ी मंगवाने के बहाने घर बुला लिया। इसके बाद उसने उसे मिठाई खिलाई और उससे अश्लील हरकतें कराई। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है। बच्ची के मामा ने बताया कि पुलिस के आने पर आरोपी के कमरे की तलाशी ली गई तो उसके कमरे में हेलमेट में बच्ची की चप्पल मिली। वहीं एक तोलिया भी मिला है। जिससे उसने बच्ची का गला दबाया। इससे साफ ही उसने ही बच्ची की हत्या की है।