बसपा सुप्रीमो मायावती पीएम की मुलाकात से दिखी खुश, रखी एक बड़ी मांग

Spread the love

नई दिल्लीः अनुसूचित जाति (एससी) अनुसूचित जनजाति (एसटी) कोटे के उप-वर्गीकरण के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एसटी/एससी समुदायों से संबंधित लोकसभा और राज्यसभा के बीजेपी सांसदों ने आज शुक्रवार (9 अगस्त) संसद भवन में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

अब इस मुलाकात को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती खुश हैं और उन्होंने एक बड़ी मांग की है.बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा-“माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आज उनसे भेंट करने गए बीजेपी के SC/ST सांसदों को यह आश्वासन देना कि SC/ST वर्ग में क्रीमी लेयर को लागू नहीं करने तथा एससी-एसटी के आरक्षण में कोई उप-वर्गीकरण भी नहीं करने की उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा, यह उचित व ऐसा किए जाने पर इसका स्वागत. किन्तु अच्छा होता कि माननीय सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के समक्ष बहस में केन्द्र सरकार की तरफ से एटार्नी जनरल द्वारा आरक्षण को लेकर एससी व एसटी में क्रीमी लेयर लागू करना तथा इनका उप-वर्गीकरण किये जाने के पक्ष में दलील नहीं रखी गयी होती, तो शायद यह निर्णय नहीं आता.