सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर। आज पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय, बुलंदशहर पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ एकत्र होकर भव्य जश्न मनाया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने इस ऐतिहासिक जीत को राष्ट्र की प्रगति एवं जनविश्वास की जीत बताया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। यह जीत भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना की सच्ची जीत है।

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा को प्रचंड जनसमर्थन मिल रहा है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनेगी।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमें इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनता की सेवा में निरंतर कार्य करते रहना है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, जिला उपाध्यक्ष हितेष गर्ग, मलखान सिंह,कुलदीप चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि शर्मा ,पूर्व जिला पदाधिकारी अजय त्यागी,नागेंद्र प्रधान, दीपक ऋषि ,संजय गुर्जर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश धन्नू, दुर्गेश गुर्जर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, कल्पना वर्मा, पूजा गुप्ता,सारिका शर्मा, सभासद सुखदेव शर्मा ,योगेश गुप्ता ,त्रिभुवन नारायण, अजय कुमार, पवन लोधी, हैप्पी शर्मा,अरुण सिरोही, आदि उपस्थित रहे।
