संवाददाता@ इंद्री : कुरुक्षेत्र रोड पर बुढनपर गांव के समीप अलप सुबह एक ट्रक पेड़ों से टकराता हुआ खेत में जा घुसा और ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीण मानसिंह के अनुसार यह घटना सुबह करीब साढे तीन-चार बजे की है। ट्रक को खेतों से निकालने के लिए पहुंच कं्रेन चालकों से बातचीत करने पर पता चला कि अलप सुृबह उनके पास सूचना आई कि सड़क पर एक ट्रक किसी कारण खेत में धंस गया है। जब वे ट्रक निकालने गए तो ड्राइवर ने इसका कारण नींद की झपकी बताया। उन्होंने कहा कि अलसुबह सड़क पर आवाजाही नहीं होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में ड्राइवर को हल्की चोटें आई है। कुछ समय के लिए सड़क पर अवरोधक की स्थिति रही। सुबह दस बजे तक दो क्रेनों की मदद से ट्रक को खेतों से निकाल दिया गया था।
Related Posts
दहेज उत्पीड़न के मामले में पति गिरफ्तार
IN8@होडल….होडल थाना पुलिस ने दहेज उत्पीडन के मामले में लिप्त आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले…
दुष्कर्म – ब्लैकमेल करने के आरोपी को 10 साल की कैद व 55 हजार रुपए जुर्माना
IN8@गुरुग्राम….युवती से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग करने के मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज गुप्ता की…
फर्जी लोन ऐप से रहें सतर्क, साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहें सुरक्षित रहें
ऑनलाइन लोन लेना चाहते हैं तो रहे सावधान, निजी जानकारी किसी से भी शेयर ना करें: भारती डबास, एडिशनल एसपी…
