संवाददाता@ कैराना। बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे दर्जनों लोगों से पुलिस ने जुर्माना वसूल किया। इस दौरान पुलिस ने कई बाइकों के चालान भी करते हुए सख्त हिदायत भी दी। मंगलवार को कैराना में मुख्य चैक बाजार सहित समस्त बाजार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले। इस दौरान बाजारों में खासी चहल-पहल देखने को मिली। कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ती हुई नजर आई। वहीं, पुलिस ने बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले लोगों को कड़ी हिदायत दी। पुलिस ने बाजारों में बिना मास्क लगाए घूम रहे दर्जनों लोगों से जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा कई बाइकों के चालान भी किए।
Related Posts
बनत-जलालपुर बाईपास पर संदिग्ध परिस्थतियों में युवक की मौत
परिजनों ने किया हंगामा, ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा…
दुकानों पर उमड रही भारी भीड, सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन
बाजारों में वाहन लेकर घुस रहे कई चालकों पर कार्रवाईदीपक वर्मा@ शामली। लाॅक डाउन के दौरान मिली पांच घंटे की…
बाजार खुले, भीड के कारण जाम के हालात
भीड के कारण कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढा बार-बार अपील के बावजूद भी खतरे को समझ नहीं रहे लोग…
