दीपक वर्मा@ शामली। कैराना क्षेत्र के गांव जंधेडी में झगडे में घायल की उपचार के दौरान मौत के मामले में पीडित परिजनों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की एसपी से गुहार लगायी है। पीडित ने मामले की जांच किसी अन्य थाने से करवाए जाने की भी मांग की है। जानकारी के अनुसार कैराना क्षेत्र के गांव जंधेडी निवासी मुस्तकीम ने शुक्रवार को पुलिस आफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका भाई शोमीन को 21 मई को गांव के की दबंगों ने लाठी, डंडों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। घायल को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था जहां 25 मई को उपचार के दौरान शोमीन की मौत हो गयी थी। घटना के संबंध में पीडित परिजनों ने हारून, शाहरुख, रियासत, जुलफान, नाजिम, मौहब्बत अली के खिलाफ कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पीडित ने मामले की जांच किसी अन्य थाने से कराने व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Related Posts
हरियाणा में टिड्डी दल के हमले को लेकर शामली प्रशासन सतर्क
किसानों से की सतर्कता बरतने की अपीलदीपक वर्मा@ शामली। गुरुग्राम में टिड्डी दल के प्रवेश को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा…
नलकूप के 12.5 भार के विरोध में रालोद का प्रदर्शन
रालोद ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा भार वापस न लिए जाने पर धरना प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी दीपक…
चीन के सामान के बहिष्कार का संकल्प
पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों से किया आहवान दीपक वर्मा@ शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल…
