दीपक वर्मा@ शामली। कैराना क्षेत्र के गांव जंधेडी में झगडे में घायल की उपचार के दौरान मौत के मामले में पीडित परिजनों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की एसपी से गुहार लगायी है। पीडित ने मामले की जांच किसी अन्य थाने से करवाए जाने की भी मांग की है। जानकारी के अनुसार कैराना क्षेत्र के गांव जंधेडी निवासी मुस्तकीम ने शुक्रवार को पुलिस आफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका भाई शोमीन को 21 मई को गांव के की दबंगों ने लाठी, डंडों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। घायल को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था जहां 25 मई को उपचार के दौरान शोमीन की मौत हो गयी थी। घटना के संबंध में पीडित परिजनों ने हारून, शाहरुख, रियासत, जुलफान, नाजिम, मौहब्बत अली के खिलाफ कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पीडित ने मामले की जांच किसी अन्य थाने से कराने व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Related Posts
कैबिनेट मंत्री ने जरूरतमंदों को बांटी राशन किट
दीपक वर्मा@ शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बुधवार को कलेक्टेªट में गरीब व जरूरतमंदों को कोरोना राशन…
डम्पर व ओवरलोड ट्रकों से सड़क हुई क्षतिग्रस्त
उत्तेजित ग्रामीणों ने काटा हंगामा, अधिकारियों पर लगाया उपेक्षा का आरोपसंवाददाता@ चैसाना। क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा-चैसाना मार्ग पर रेत से…
शामली आस-पास: युवती के छेडछाड को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामा
संवाददाता@ कांधला। थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में छेडछाड व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर…
