प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की लगातार संख्या बढऩे के चलते अब शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। लॉकडाउन के बाद जारी हुए अनलॉक-1 के दौरान अब बाजारों व वाहनों में शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन-पुलिस सख्ती से पेश आएगी। जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय ने सभी मजिस्ट्रेट,ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस को निर्देश जारी किए है कि शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ चालान व जुर्माने की कार्रवाई की जाए। ट्रैफिक पुलिस मुख्य मार्गों के साथ प्रमुख चौराहों पर चेकिंग कर शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटेगी। वहीं,अधिकारी बाजारों में घूमकर ऐसे लोगों व दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की गई है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते केंद्र सरकार द्वारा शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वायरस के संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी के नियम के पालन को ही मंत्र बता चुके हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेश पर जिले में 4 पहिया वाहन में चालक समेत 3 सवारी और 2 पहिया वाहन पर एक सवारी होने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है। डीएम ने यातायात पुलिस,मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि जो लोग शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे और चार पहिया में व दो पहिया वाहनों पर नियम से अधिक लोग बैठ रहे हैं। इस पर कार्रवाई करें। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने ट्रैफिक पुलिस एवं मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि वह लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें जो शारीरिक दूरी के नियम का पालन न हीं कर रहे हैं। यातायात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर चालान की कार्रवाई तेज करेगी। इसके साथ ही अधिकारी भी बाजारों में जाकर शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों से सख्ती से निपटेंगे।
Related Posts
भैंसा बुग्गी पर स्कूटर लादकर रालोद ने किया पेट्रोल-डीजल के दामों का विरोध
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे पेट्रोल और डीजल के दामों के विरोध में बुधवार को…
खोड़ा-वसुंधरा 6 नए मरीज: जिले में हुए 202 कोरोना संक्रमित मरीज
-राजेंद्रनगर ईएसआई अस्पताल में भर्ती,305 सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार-डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा,प्रवासी श्रमिकों ट्रेन-बसों से भेजा घर प्रमोद…
महिलाओं की सुरक्षा के साथ क्राइम स्पॉट पर बढ़ाएंगे गश्त: एसपी सिटी
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता के साथ क्राइम स्पॉट पर गश्त बढ़ाने के लिए चेकिंग बढाई जाएगी।…
