प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक के कार्यकर्ताओं के साथ अभ्रद व्यवहार करने और कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौच का आरोप लगाते हुए सपा महिला कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के कपड़े फाड़ डाले। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक आरडीसी स्थित सपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर जिले की चार विधानसभा अध्यक्षों की नाम की पत्रकार वार्ता में घोषणा की। इनमें गोविंदपुरी निवासी देवव्रत धामा को मोदीनगर,चिरौड़ी के ललित गुर्जर को लोनी,गांव सुठारी निवासी विकास यादव को मुरादनगर और राजेन्द्र नगर निवासी अवतार सिंह को साहिबाबाद विधानससभा का अध्यक्ष नियुक्त किया। पत्रकार वार्ता में रमेश प्रजापति,संतोष यादव, वीरेन्द्र यादव,महिला जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी,मनोज पंडित,प्रेमचंद गुप्ता एवं विधानसभा के घोषित अध्यक्ष मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय से बाहर निकलने पर सपा महिला कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राशिद मलिक पर महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभ्रद व्यवहार करने और गाली-गलौच करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिलाध्यक्ष ने वहां भी बुरा-भला कहा। कहासुनी के बीच सपा महिला कार्यकर्ता राजदेवी चौधरी,मधु चौधरी,शशि कश्यप,आशा सचदेवा,मीना,रेखा शर्मा,रश्मि चौधरी आदि महिलाओं ने महिलाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए जिलाध्यक्ष को खूब खरी-खोटी सुनाई। जिलाध्यक्ष को पार्टी कार्यालय से धकियाते हुए बाहर कर दिया। जिलाध्यक्ष ने पुलिस बुलाकर बंद कराने की धमकी भी दी। मगर महिलाओं ने उनके कपड़े तक फाड़ दिए। वरिष्ठ नेता मधु चौधरी ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष महिलाओं का सम्मान नहीं करते है बल्कि गाली-गलौच और अभ्रद व्यवहार करते है। दरअसल, इस हंगामे और कपड़े फाडऩे के पीछे मोदीनगर में दो दिन पहले महिला सभा की जिलाध्यक्ष बनाई गई कमलेश चौधरी को अध्यक्ष बनाने एवं पुराने कार्यकर्ताओं को कमेटी में शामिल न किए जाने को लेकर विरोध हैं। वहीं, सपा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे दो कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सौदान गुर्जर और ताहिर हुसैन को पार्टी की छवि धूमिल करने और अनुशासन हीनता के चलते दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
Related Posts
हरियाणा की सस्ती शराब गौतमबुद्ध नगर में कर रहा था तस्करी, आबकारी विभाग ने दबोचा
गौतमबुद्धनगर। जनपद में 22 जनवरी को शराब की दुकान बंद होने के ऐलान के बाद तस्करों ने चोरी-छिपे बाहरी राज्यों…
दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए मोबाइल कोर्ट का आयोजन
गाजियाबाद। राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उप्र नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में गुरुवार को दिव्यांगजनों की…
एसवीपी बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे गुलमोहर टावर के रेजिडेंट्स
गाजियाबाद: चिरंजीव विहार स्थित गुलमोहर टावर के रेजिडेंट्स ने सोसायटी की निर्माता एसवीपी बिल्डर्स के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान…
