लाॅकडाउन नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ की कार्यवाही

सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर : जनपद में लाॅकडाउन नियमों का उल्लघंन कर मास्क का प्रयोग न करने वाले, निषेधाज्ञा के दुकान खोलने व अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वाले एवं दुपहिया वाहन पर एक व्यक्ति से अधिक यात्रा करने वालों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में 24 घण्टे की कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर(नोडल अधिकारी कोरोना सैल) श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में वैश्विक कोरोना संक्रमण महामारी की रोकथाम हेतु समस्त थानाप्रभारियों द्वारा जनपद में लाॅकडाउन नियमों का उल्लघंन कर मास्क का प्रयोग न करने वाले, निषेधाज्ञा के दुकान खोलने व अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वाले एवं दुपहिया वाहन पर एक व्यक्ति से अधिक यात्रा करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया गया। जनपद पुलिस द्वारा अभियान के दौरान दिनांक 19.06.2020 से अब तक की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है
सार्वजनिक स्थान अथवा घर से बाहर मास्क का प्रयोग न करने वाले पैदल व्यक्तियों एवं बिना मास्क के वाहनों पर चलने वाले 1274 व्यक्तियों का विनियमावली के अन्तर्गत चालान किया गया जिनसे 1,55,650 रूपये शमन शुल्क वसूला गया।
दुपहिया वाहन पर एक से अधिक यात्रा करने वाले 227 व्यक्तियों का विनियमावली के अन्तर्गत चालान किया गया, जिनसे 40,650 रूपये शमन शुल्क वसूला गया।
रात्रि में निषेधाज्ञा के दुकान/शोरूम खोलने वाले एवं अनाश्वयक रूप से रात्रि में घरों के बाहर घूमने वाले 434 व्यक्तियों का विनियमावली के अन्तर्गत चालान किया गया जिनसे 74,600 रूपये शमन शुल्क वसूला गया।