प्रमोद शर्मा@ लोनी: लोनी पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चोरी एवं मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की बाइक व स्कूटी बरामद किया गया। लोनी थाना प्रभारी बिजेन्द्र भडाना ने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान एसआई शैलेन्द्र कुमार की टीम ने मरकरी चौक लोनी तिराहा से नदीम पुत्र अजीम निवासी गोशूवरा मस्जिद के पास मुस्तफाबाद लोनी, राशिद पुत्र युनूस निवासी बाडे का खेत रहीम मस्जिद मुस्तफाबाद लोनी को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक, स्कूटी बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया आरोपित दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे, चोरी के वाहनों को दुसरे क्षेत्र में ले जाकर सस्ते दामों में बेचकर मौज-मस्ती करते थे। बरामद बाइक होण्डा स्पेलेंडर यमुनानगर हरियाणा, हीरो स्पेलेंडर प्लस दिल्ली, सुजुकी स्कूटी दिल्ली से चोरी की थी। चोरी की बाइक व स्कूटी को कैला गोदाम वाली गली के कोने पर खंडर मकान में छिपा रखी थी। चोरी के वाहनों के नंबर प्लेट बदलकर दुसरे क्षेत्र में ले जाकर बेच देते थे। जिनके खिलाफ लोनी थाना एवं एमवी थैफ्ट दिल्ली में 5-5 मुकदमे दर्ज है।
Related Posts
बदनामी के डर से बाप ने दो बेटियों को किया आग के हवाले
-दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। लोनी के चिरोडी गांव में रविवार को एक व्यक्ति…
धर्म परिवर्तन की अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का हुआ प्रयास
-पटेलनगर में धर्म परिवर्तन की सूचना से मची खलबलीअफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्र्रवाई: जिलाधिकारी विनोद पांडेय @…
शराब माफिया ने हिंडन खादर की झाडिय़ों में छिपाकर रखे थे शराब से भरे ड्रम, 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 400 किलोग्राम लहन नष्ट
गाजियाबाद। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने हिंडन खादर क्षेत्र में…
