IN8@ उत्तरप्रदेश: गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विकास को उज्जैन से उत्तर प्रदेश ला रही है। बता दें कि इससे पहले यूपी पुलिस ने विकास के दो साथियों को एनकाउंटर में मार डाला। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के शार्प शूटर एवं 50 हजार रुपए के ईनामी प्रवीन उर्फ बबुआ दुबे को एक सशस्त्र मुठभेड़ में मार गिराया।मारा गया बदमाश विकास के शार्प शूटर्स टीम का हिस्सा था जिसने पिछले गुरुवार को कानपुर में चौबेपुर के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
Related Posts
जाको राखे साइयां मार सके ना कोय बाल न बांका कर सके जग बैरी होय
सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर निवासी मोहम्मद साकिब बुलंदशहर से रोहिणी सेक्टर 5 राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल जा रहे थे लुहार्ली टोल…
कांग्रेसियों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। जिला…
शराब कारोबारियों ने की लाइसेंस फीस ब्याज सहित वापस कराने की मांग
विनोद पांडे@ गाजियाबाद। जनपद के शराब विके्रताओं ने लॉकडाउन अवधि एवं कंटेनमेंट जोन के कारण जितने दिन शराब की दुकानें…
